देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में पुलिस ने राहुल को धक्का नहीं दिया, भीड़ के कारण वह गिर गए : दानवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे ने शुक्रवार को कहा कि यह सच नहीं है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे तब उत्तरप्रदेश में पुलिस ने उन्हें धक्का दिया। उन्होंने कहा कि भीड़ की धक्कामुक्की के कारण वह गिर गए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जालना (महाराष्ट्र), दो अक्टूबर केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे ने शुक्रवार को कहा कि यह सच नहीं है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे तब उत्तरप्रदेश में पुलिस ने उन्हें धक्का दिया। उन्होंने कहा कि भीड़ की धक्कामुक्की के कारण वह गिर गए थे।

भाजपा नेता यहां अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

यह भी पढ़े | हाथरस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसपी-डीएसपी, इंस्पेक्टर और कुछ अन्य अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दानवे ने कहा, ‘‘यह सच नहीं है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता को धक्का दिया। वह भीड़ की धक्कामुक्की के कारण गिर गए।’’

उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘टेलीविजन और सोशल मीडिया के वीडियो में दिखता है कि गांधी भीड़ के कारण गिरे न कि पुलिस ने उन्हें धक्का दिया।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर उन्हें रोक लिया गया था।

पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद संघर्ष में वह गिर गए। पार्टी ने घटना की तस्वीरें साझा कीं और पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\