देश की खबरें | नशे की हालत में वाहन चला रहे व्यक्ति ने सफदरजंग मकबरे के द्वार से टकराई कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली में स्थित सफदरजंग मकबरे के मुख्य द्वार पर सोमवार तड़के 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कार भिड़ा दी।
नयी दिल्ली, 23 नवंबर मध्य दिल्ली में स्थित सफदरजंग मकबरे के मुख्य द्वार पर सोमवार तड़के 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कार भिड़ा दी।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | BJP Worker Shot Dead in Delhi: दिल्ली में BJP कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या, बेटे पर चाकू से हमला.
उन्होंने कहा कि यहां रामपुर का निवासी विजय बाहरी नामक व्यक्ति कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, तड़के तीन बजे के करीब लोधी रोड की तरफ से एक कार आई और सफदरजंग मकबरे के मुख्य द्वार से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि कार ने स्मारक पर लगे नोटिस बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
बाहरी कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
पुलिस ने कहा कि कार चलाने वाले को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि बाहरी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
आरोपी के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्मारक को कोई नुकसान नहीं हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

