देश

BJP Worker Shot Dead in Delhi: दिल्ली में BJP कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या, बेटे पर चाकू से हमला

अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी में एक भाजपा कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिीविस्ट जुल्फीकार कुरैशी की गोली मार कर हत्या कर दी.

BJP Worker Shot Dead in Delhi: दिल्ली में BJP कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या, बेटे पर चाकू से हमला
प्रतिकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

नई दिल्ली, 23 नवंबर: अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) के नंद नगरी (Nand Nagri) इलाके के सुंदर नगरी (Sundar Nagri) में एक भाजपा (BJP) कार्यकर्ता और आरटीआई (RTI) एक्टिीविस्ट जुल्फीकार कुरैशी (Zulfikar Qureshi) की गोली मार कर हत्या कर दी. कुरैशी को सिर में गोली लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुरैशी अपने बेटे के साथ सोमवार सुबह करीब 7 बजे मस्जिद के लिए घर से निकले तभी उन पर हमला हुआ. हमलावरों ने कुरैशी के बेटे को चाकुओं से गोद दिया. उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुला लिया. हथियारबंद हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, कुरैशी के खिलाफ कई केस दर्ज थे. उनके बेटे के खिलाफ भी बाइक की चोरी का एक मामला दर्ज था. यह भी पढ़े:   दिल्ली में खाने का सामान लाने से मना करने पर नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या.

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी (DCP) वेद प्रकाश सूर्य (Ved Prakash Surya) ने कहा, हमें हमलावरों के बारे में कुछ जानकारी मिली है. हमारी टीम उस पर काम कर रही है. प्रथम दृश्ट्या ये आपसी दुश्मनी का मामला लगता है. पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है ताकि कुछ और जानकारी हासिल हो सके. हमलावरों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).