COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 501 नए मामले सामने आये, 1 मरीज की मौत हुई
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,66,676 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,918 से घटकर 7,561 रह गई है.
नयी दिल्ली, 16 नवंबर : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,66,676 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,918 से घटकर 7,561 रह गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,535 हो गई. इनमें से एक मरीज गुजरात और एक राजस्थान का था. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,561 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें :Health Tips: सुबह के व्यायाम से हेल्दी रहेगा हार्ट, हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा होगा कम
वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,41,28,580 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

