COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 5,076 नए मामले सामने आये, 11 और मरीजों की मौतें हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 5,076 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,44,95,359 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 47,945 रह गयी.
नयी दिल्ली, 11 सितंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 5,076 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,44,95,359 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 47,945 रह गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 11 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,150 हो गयी. मौत के नए मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के चार मामले भी शामिल हैं. मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत हो गयी है. कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में 905 की कमी दर्ज की गयी है.
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 1.58 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.72 फीसदी रही. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,39,19,264 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 215.95 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : Bihar बीजेपी अध्यक्ष समेत 10 नेताओं की Y श्रेणी सुरक्षा वापस, केंद्र सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महामारी से देश में जिन सात और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से एक-एक मरीज की मौत असम, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

