एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 48 लाख के करीब पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 47.5 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 92,290 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 48 लाख के करीब पहुंची
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,25 सितंबर भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 47.5 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 92,290 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में कुल 81,177 मरीज इस रोग से उबरे हैं। इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 47,56,164  हो गई और इसकी दर 81.74 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड चारधाम यात्रा: 1 जुलाई से 25 सितंबर तक 57,024 तीर्थयात्रियों ने की बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए 73 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इन राज्यों में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल और असम भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि आज की तारीख में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या इलाजरत मरीजों (9,70,116) से करीब 38 लाख अधिक (37,86,048) हो गई है।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

हाल ही में सर्वाधिक संख्या में महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उनकी संख्या 17,000 है। आंध्रप्रदेश में एक दिन में 8,000 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

देश में लगातार पांचवे दिन शुक्रवार को कोविड-19 के 90 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के कुल मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 92,290 हो गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मृतकों में सर्वाधिक 34,345 मरीज महाराष्ट्र से थे। वहीं, तमिलनाडु में 9,076, कर्नाटक में 8,331, आंध्र प्रदेश में 5,558, उत्तर प्रदेश में 5,366, दिल्ली में 5,123, पश्चिम बंगाल में 4,606, गुजरात में 3,381, पंजाब में 3,066 और मध्य प्रदेश में अब तक 2,122 मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).