विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है : शीर्ष वैज्ञानिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाकिर हसन)

(फाकिर हसन)

जोहानिस्बर्ग, 24 जून शीर्ष महामारीविद् सलीम अब्दुल करीम ने आगाह किया है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़े | Protest Against China: कनाडा के वैंकूवर में भारतीयों ने चीनी दूतावास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, चीन को बताया विश्व का सबसे बड़ा भूमाफिया.

देश में कोविड-19 के मामलों के एक लाख के पार पहुंचने और मृतक संख्या के 2000 के पास पहुंचने के बाद उन्होंने यह बयान दिया।

देश में तीन महीने के लॉकडाउन में तमाम रियायतें देने के बाद पिछले एक पखवाड़ें में मामले और मृतक संख्या दो गुना हो गई है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Mexico: मेक्सिको में 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 5 लोगों की मौत, दीवार ढहने से गई जान.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त महामारी वैज्ञानिक एवं सरकार की कोविड-19 मंत्री सलाहकार समिति के प्रमुख करीम ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में देश ‘‘ काफी बेहतर स्थिति में है’’ क्योंकि तीन महीने के लॉकडाउन की वजह से देश को खुद को तैयार करने का समय मिल गया था।

करीम ने वेबसाइट ‘टाइम्स लाइव’ से कहा, ‘‘ अभी महामारी की स्थिति, जितना आकलन किया गया था उसके आस-पास ही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक महामारी वैज्ञानिक होने के नाते, हमें जुलाई अंत तक मामलों के कई लाख होने की आशंका है और यह हम अभी दो गुना हो रहे मामलों के आधार पर ही कह रहे हैं।’’

सर्दियों के शुरू होने के बाद कोविड-19 के और विकराल रूप धारण करने की आशंका है।

करीम ने कहा, ‘‘ हम सभी को पता है कि इसका (वायरस का) सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है। हम बस उसके लिए खुद को तैयार ही कर सकते हैं । उम्मीद है कि हमने जो तैयारी की है वह आने वाली स्थिति का सामना करने के लिए काफी होगी। वायरस अभी थोड़े समय तक रहने वाला है, यह कहीं नहीं जा रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\