Weather: दिल्ली में सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही, न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट
दिल्ली में शनिवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही हालांकि आसमान साफ था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है.
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली (Delhi) में शनिवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी (Cold) रही हालांकि आसमान साफ था.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम विभाग ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आसमान के "मुख्य रूप से साफ’’ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
यह भी पढ़ें : Weather Forecast: पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में शुक्रवार तक बारिश की संभावना, मैदानों में भी मौसम रहेगा खुशनुमा
सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी. नगर में पिछले 24 घंटों के दौरान मामूली बारिश (0.6 मिमी) दर्ज की गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

