देश की खबरें | विश्वविद्यालय के दीवार बनाने के निर्णय का समर्थन करने पर बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ की : प्राध्यापक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 अगस्त पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ प्राध्यापक ने कहा कि बदमाशों के एक समूह ने मंगलवार को उनके घर में तोड़ फोड़ की । विश्वविद्यालय परिसर में हुयी हिंसक प्रदर्शन के आलोक में संस्थान को बंद करने के अधिकारियों के निर्णय के कुछ ही घंटे बाद यह तोड़फोड़ हुयी ।

विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष बिप्लव लोहाचौधरी ने कहा कि उन्होंने इस सबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है तथा रजिस्ट्रार को पत्र लिख कर इस घटना से उन्हें अवगत कराया है ।

यह भी पढ़े | Meerut Shocker: यूपी के मेरठ में महिला के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला, अपस्ताल ले जाने के बजाय लोग बनाते रहें VIDEO.

बीरभूम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में लोहाचौधरी ने दावा किया कि मोटरसाइकिल पर सवार असामाजिक तत्वों के एक समूह ने शांतिनिकेतन के सिमंतापल्ली स्थित उनके घर पर हमला किया ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर 4,336 नए मामले आए सामने, सूबे में COVID-19 सक्रिय मरीजों की संख्या 50,242 पहुंची.

उन्होंने बताया, 'उनलोगों ने दरवाजा खोल लिया, खिड़कियां तोड़ दी और मुझे गालियां दी। पौष मेला मैदान के चारों तरफ दीवार बनाने के विश्वविद्यालय के निर्णय का समर्थन करने के कारण उनलोगों ने मेरे घर पर हमला किया और अपशब्द कहे।'

प्राध्यापक ने यह भी बताया कि ये बदमाश विश्वविद्यालय अधिकारियों की सोमवार को हुयी बैठक की बातचीत से अवगत थे और अन्य लोगों के साथ उनकी जो बातचीत हुयी थी, उसका हवाला भी बदमाशों ने दिया ।

प्राध्यापक ने लिखा, ' मैं डरा नहीं हूं, लेकिन इस बात का आश्चर्य है कि कमरे के अंदर जो बाचतीत हुयी उस तथ्य से वे बदमाश अवगत थे।'

पौष मेला मैदान के चारों तरफ दीवार बनाने के विश्वविद्यालय के निर्णय के बाद सोमवार को परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने संस्थान के इस निर्णय का विरोध किया। वहां तोड़फोड़ की गई और विश्वविद्यालय की संप​त्ति को नुकसान पहुंचाया तथा ।

पुलिस ने इस संबंध में घटना के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया है ।

विश्वविद्यालय अधिकारियों ने इस तोड़फोड़ के बाद संस्थान को अनिश्चित काल तक के लिये बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि इस निर्णय से दाखिला प्रक्रिया, परीक्षायें एवं अन्य आपात सेवायें प्रभावित नहीं होंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)