Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 178 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में थी.

Representational Image | PTI

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 178 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में थी. ‘समीर ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 10 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि अन्य में ये ‘मध्यम’ श्रेणी में रही.

रविवार की शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई 225 यानी ‘खराब’ श्रेणी में था. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 87 प्रतिशत थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अधिकतर स्थानों पर धुंध और घना कोहरा तथा सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. यह भी पढ़ें : BPSC Movement: बीपीएससी आंदोलन पर प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर अत्याचार का प्रतीक

विभाग ने कहा कि बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है, जबकि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाने के आसार है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट