विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के मद्देनजर सियोल के मेयर का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा

पार्क का शव उनके लापता होने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार तड़के मिला था। वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे।

सांसद पार्क होंग-क्यून ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार की सुबह सियोल सिटी हॉल में पार्क का अंतिम संस्कार ऑनलाइन किया जायेगा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic: कोरोना महामारी की वजह से डेंगू की रोकथाम के प्रयास हो रहे हैं प्रभावित, 16 लाख से अधिक मामले दर्ज.

उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य सरकार के कोरोना वायरस विरोधी अभियान का समर्थन करना है और इसलिए इस ढंग से अंतिम संस्कार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि दिवंगत पार्क वोन-सून के परिवार के सदस्यों समेत लगभग 100 लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है और इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जायेगा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2.48 लाख के पार, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5,197.

सियोल के एक स्थानीय चैनल ने खबर दी थी पार्क की एक सचिव ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार रात उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की थी कि पार्क के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)