एजेंसी न्यूज

Sensex Update: बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,87,808.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ.

Sensex Update: बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये घटा
Share Market Sensex Representative (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 26 फरवरी : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,87,808.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,538.64 अंक या 2.52 प्रतिशत नीचे आया. बाजार में इस बात को लेकर चिंता है कि मुद्रास्फीति की वजह से अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है. इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा. समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी को छोड़कर शीर्ष 10 में शामिल अन्य सभी कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई.

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,848.16 करोड़ रुपये घटकर 8,86,070.99 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत में 36,567.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 16,14,109.66 करोड़ रुपये रह गई. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 36,444.15 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,44,095.76 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 20,871.15 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,71,365.94 करोड़ रुपये पर आ गया.आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 15,765.56 करोड़ रुपये घटकर 5,86,154.58 करोड़ रुपये रह गई. इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,465.86 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,52,862.70 करोड़ रुपये पर आ गया. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 297 अंक चढ़ा, निफ्टी में 88 अंक की बढ़त

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,729.2 करोड़ रुपये घटकर 4,22,034.05 करोड़ रुपये रह गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 8,879.98 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,64,927.66 करोड़ रुपये पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 7,236.74 करोड़ रुपये घटकर 5,83,697.21 करोड़ रुपये रह गई. इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,143.73 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,77,910.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).