देश की खबरें | अफगानिस्तान में अगवा सात भारतीयों में से आखिरी व्यक्ति स्वदेश आ चुका है : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अफगानिस्तान में मई 2018 में अगवा किए गए सात भारतीयों के समूह के आखिरी व्यक्ति को भी रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत पहुंच गए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अफगानिस्तान में मई 2018 में अगवा किए गए सात भारतीयों के समूह के आखिरी व्यक्ति को भी रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत पहुंच गए ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सातों भारतीय नागरिक सुरक्षित वतन आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

तालिबान के आतंकवादियों ने उत्तरी बागलान प्रांत में सात भारतीयों को अगवा कर लिया था ।

उनमें से दो भारतीय पिछले महीने वतन लौटे थे।

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि (सात लोगों में से) अंतिम भारतीय नागरिक को अफगानिस्तान में रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत लौट आए ।

केरल सोना तस्करी मामले में छानबीन को लेकर क्या यूएई सरकार ने अपनी जांच टीम को भारत भेजने के लिए भारत सरकार से अनुमति देने का अनुरोध किया है, इस बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले में सूचनाएं मुहैया करा रहे हैं और फिलहाल एनआईए जांच कर रही है । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\