देश की खबरें | बैतूल में ट्रेन की चपेट में आये युवक का सिर ट्रेन के इंजन में फंसा हुआ बेंगलुरु में मिला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को तीन अक्टूबर को बैतूल के पास माचना पूल पर एक युवक की शव के कटे हुए हिस्से बरामद किये थे। लेकिन पुलिस को युवक का सिर नहीं मिला था जिससे उसके पहचान नहीं हो पा रही थी।

जीआरपी बैतूल के प्रधान आरक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि जांच में पता चला कि युवक की मौत नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने युवक का शव रेलवे लाइन से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में रखवा दिया।

यह भी पढ़े | Ujjain ‘Hooch Tragedy’: कमलनाथ बोले-मध्य प्रदेश में शिवराज के साथ माफिया राज की हुई वापसी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीआरपी द्वारा घटना की जानकारी सभी थानों में दी गई। इसके आधार पर चार दिन पहले यह पता चला कि राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में बेंगलुरु में एक युवक का कटा हुआ सिर फंसा मिला है।

उन्होंने बताया कि उसकी फोटो के आधार पर युवक की शिनाख़्त की गई, जिसमें उसकी पहचान बैतूल निवासी रवि मरकाम (28) के रूप में हुई।

यह भी पढ़े | Ram Leela in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंदिर के बाद अब रामलीला को लेकर सियासत शुरू, अतुल भातखलकर के बाद बीजेपी के एक और विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र.

वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे बेंगलुरु जाने में असमर्थ थे, इस कारण जीआरपी ने बेंगलुरु में ही उसके सिर को दफन कर दिया। तथा शव के शेष हिस्से को यहां परिवार को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिये बेंगलुरु से पुलिस का एक दल भी यहां पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की थी या वह हादसे में मारा गया क्योंकि घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)