देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कोरोना काल में परीक्षा आयोजित कराने के लिए मंत्री की तारीफ की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नासिक, तीन नवंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की परीक्षा का आयोजन कराने के लिए मंगलवार को राज्य के मंत्री अमित देशमुख की तारीफ की।

कोशियारी ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक (एमयूएचएस) के नए मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में आज 6725 नए केस, 48 की मौत: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री छगन भुजबल, मेडिकल शिक्षा मंत्री देशमुख और विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप म्हास्कर उपस्थित थे।

कोरोना वायरस के बीच गैर-कृषि विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर मई और जून में कोश्यारी व उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के बीच मतभेद उभर कर सामने आए थे।

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- हमारा सपना है कि स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल ने छात्रों के हित में परीक्षाएं आयोजित कराने पर जोर दिया था।

हालांकि राज्य सरकार अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द करने के पक्ष में थी।

कोश्यारी ने कहा, ‘‘कोई नेता, नेता बनने के लायक है या नहीं, इसका पता युद्ध के दौरान, कठिन समय के दौरान लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवा मंत्री अमित देशमुख ने जो साहस, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता दिखाई है... मेरे पास वास्तव में उनके लिए (देशमुख) शब्द नहीं हैं।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोश्यारी ने यह भी कहा कि अगर लोग निडर और सावधान रहें तो कोविड​-19 जैसे खतरों का सामना किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)