एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल ने सुरक्षा सलाहकारों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों ने राज्य में आश्रय ले रखा है। उन्होंने खतरे से निपटने में सुरक्षा सलाहकारों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया।

देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल ने सुरक्षा सलाहकारों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 15 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों ने राज्य में आश्रय ले रखा है। उन्होंने खतरे से निपटने में सुरक्षा सलाहकारों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया।

बंगाल के राज्यपाल का पद संभालने के बाद से धनखड़ का तृणमूल कांग्रेस की सरकार के साथ विवाद चलता रहा है। उन्होंने राज्य के सुरक्षा सलाहकार सुरजीतकर पुरकायस्थ और आंतरिक सुरक्षा की प्रधान सलाहकार रीना मित्रा के कामकाज पर रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़े | Sabrimala Temple: केरल के सीएम पिनरयी विजयन बोले- सबरीमाला मंदिर में जाने के लिए कोविड-19 निगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य, एक दिन में 250 लोग ही कर सकेंगे दर्शन.

धनखड़ ने ट्वीट किया कि राज्य का आंतरिक सुरक्षा वातावरण चिंतनीय है और अल-कायदा बंगाल में पनाह ले रहा है और अवैध तरीके से बम बनाने के लिए खुला घूम रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सब सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सुरजीतकर पुरकायस्थ को राज्य का सुरक्षा सलाहकार तथा रीना मित्रा को आंतरिक सुरक्षा के लिए प्रधान सलाहकार नियुक्त करने के बावजूद हो रहा है।

यह भी पढ़े | पंजाब के किसान 17 अक्टूबर को करेंगे राज्यव्यापी प्रदर्शन.

राज्यपाल ने अपने इस ट्वीट को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया है।

धनखड़ ने कहा कि जवाबदेही लागू करने की जरूरत है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल और केरल के एर्नाकुलम से अल कायदा के पाकिस्तान प्रायोजित मॉड्यूल से कथित रूप से जुड़े नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).