चेन्नई, 11 मई तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कई अन्य नेताओं ने रविवार को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अन्नाद्रमुक प्रमुख और विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भी शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दिवंगत पार्टी प्रमुख जे जयललिता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
जयललिता को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 'अम्मा' (मां) कहकर संबोधित करते थे।
तमिलनाडु राजभवन के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर कहा गया, "मातृ दिवस के अवसर पर हम सभी माताओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो शक्ति, करुणा और चरित्र की मूक शिल्पकार हैं, जो व्यक्ति, घर और समाज को आकार देती हैं।"
इसमें कहा गया है, "अपने दिव्य प्रेम, शक्ति और निस्वार्थता के माध्यम से माताएं पीढ़ियों को परिभाषित करने वाले मूल्यों को आगे बढ़ाती हैं तथा जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती हैं। उनकी शांत उपस्थिति एक गहरी और स्थायी छाप छोड़ती है, चरित्र को आकार देती है और हमारे समाज के नैतिक आधार को पोषित करती है।"
मुख्यमंत्री स्टालिन और पलानीस्वामी ने भी इस अवसर पर माताओं को बधाई दी तथा बच्चों के पालन-पोषण में उनकी विभिन्न भूमिकाओं की ओर ध्यान दिलाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY