देश की खबरें | राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास हर भारतीय के लिए खुशी का मौका है: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के अवसर को हर भारतीय के लिए खुशी का मौका और ऐतिहासिक क्षण बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, पांच अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के अवसर को हर भारतीय के लिए खुशी का मौका और ऐतिहासिक क्षण बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि आधारशिला रखने के साथ, भगवान राम के करोड़ों भक्तों का सपना सच हो गया।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई पुलिस का अनुरोध, लोग घरों से बाहर ना निकलें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।

इस अवसर पर ट्वीट करते हुए खट्टर ने कहा, "यह सुखद क्षण हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक है।"

यह भी पढ़े | Goa Government: गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन का होम क्वारंटीन या फिर अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.

इस अवसर पर खट्टर ने लोगों से अपने घरों के आंगन में दीपक जलाने और भाईचारे का संदेश देने का आग्रह किया।

उन्होंने "सियावर रामचंद्र की जय" और "जय श्री राम" जैसे ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए लोगों ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया।

विज ने ट्वीट किया, "500 साल का इंतजार खत्म हो गया है। सैकड़ों साल की मेहनत का फल मिला है। इस मौके पर हर भारतीय को बधाई।"

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने एक ट्वीट में कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है।

बिश्नोई ने कहा, "सभी देशवासियों को बधाई।"

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने एक ट्वीट में कहा कि भगवान राम का चरित्र मानवता के लिए एक आदर्श है।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर दुनियाभर में रहने वाले सभी भारतीयों और रामभक्तों को हार्दिक बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\