एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित होने का अहसास अन्य चुनौतियों से भिन्न था : ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार ने कहा कि घातक कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने का अहसास उनके करियर की अन्य चुनौतियों से भिन्न था और उन्हें खुशी है कि वह इससे बाहर निकलने में सफल रहे।

देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित होने का अहसास अन्य चुनौतियों से भिन्न था : ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार ने कहा कि घातक कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने का अहसास उनके करियर की अन्य चुनौतियों से भिन्न था और उन्हें खुशी है कि वह इससे बाहर निकलने में सफल रहे।

वरुण राष्ट्रीय हॉकी टीम के उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें अगस्त में बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाया गया था। ये सभी खिलाड़ी इस बीमारी से उबरने में सफल रहे।

यह भी पढ़े | तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी के साथ 2 दिन के लिए की छुट्टी की घोषणा: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में आपको अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना करना होता है। उतार चढ़ाव आते हैं, जब आप गोल नहीं कर पाते हो तो हताशा होती है, हार पर निराशा होती है और जीत पर खुशी लेकिन कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने का अहसास किसी भी अन्य से भिन्न था। ’’

पंजाब के इस डिफेंडर ने कहा, ‘‘मुझे अहसास हुआ कि मेरे इर्द गिर्द रहने वालों के प्रति मेरी नैतिक जिम्मेदारी है ताकि यह बीमारी किसी अन्य तक नहीं पहुंचे। मुझे खुशी है कि हम सभी इस बीमारी से पार पाने में सफल रहे। ’’

यह भी पढ़े | ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत.

वरुण कुमार 2016 में एफआईएच जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि साइ और हॉकी इंडिया ने सुनिचित किया कि कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का खिलाड़ी अच्छी तरह से पालन करें।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हॉकी इंडिया और साइ ने हमें इस चुनौती से निबटने के लिये सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करायी। उनके प्रयासों से ही हम इस तूफान से बाहर निकलने में सफल रहे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).