एजेंसी न्यूज

ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई कस्बे में ट्रक से कुचलकर एक महिला और उसके एक साल के बेटे की मौत हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

महोबा (उप्र) (UP), 14 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई कस्बे में ट्रक से कुचलकर एक महिला और उसके एक साल के बेटे की मौत हो गयी है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया, "मंगलवार को कबरई कस्बे के पहरा मोड़ पर एक साल के बेटे रितिक को गोद में लिए सड़क किनारे खड़ी महिला लीला उर्फ निशा (30) को एक ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी है."

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

उन्होंने बताया कि "मूलरूप से हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के रहने वाले रामसजीवन कबरई में एक क्रशर प्लांट में मजदूरी करता है. उसकी पत्नी अपने बेटे का इलाज करवाकर अस्पताल से वापस लौटने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया."

यह भी पढ़े : नेपाल में खराब सड़क के कारण हुई बस दुर्घटना में 14 की लोगो की हुई मौत, 16 घायल

पुलिस ने बताया कि "हादसा करने वाले ट्रक और उसके ड्राईवर को पकड़ लिया गया है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृत मां-बेटे का शव उसके परिजन को सौंपकर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है."

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).