रवांडा के रक्षा बल ने बयान जारी कर कहा कि अज्ञात सैनिक शुक्रवार सुबह सीमा पार कर रुबावु जिले में दाखिल हुआ और रवांडा के दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारकर घायल कर दिया।
बयान में कहा गया कि रवांडा नेशनल पुलिस के अधिकारी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें कांगो का सैनिक मारा गया।
रवांडा के मुताबिक घटना की जानकारी कांगो के अधिकारियों को दे दी गई है और दोनों देशों के सीमा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
रवांडा ने कहा कि इस घटना की जांच क्षेत्रीय राज्य में सैन्य विशेषज्ञों का निकाय कर रहा है।
कांगो सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वह ‘‘घटना’’ की पुष्टि करते हैं। लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
गौरतलब है कि रवांडा और कांगो के बीच दशकों से तनाव चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY