Sudan Army vs Paramilitary Troops: सूडान में तीसरे दिन भी संघर्ष जारी, अब तक 185 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि लड़ाई छिड़ने के बाद से अब तक 185 लोग मारे जा चुके हैं तथा 1800 से अधिक घायल हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि लड़ाई छिड़ने के बाद से अब तक 185 लोग मारे जा चुके हैं तथा 1800 से अधिक घायल हुए हैं.
दोनों ही पक्ष घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तोपों एवं अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लड़ाकू जेट विमानों की गड़गड़ाहट के बीच जेटरोधी गोलीबारी के चलते गहरा धुआं आसमान में नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: California Gurdwara Shooting: कैलिफोर्निया पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, मशीनगन, AK-47 बरामद
वैसे मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है क्योंकि मध्य खार्तूम में सड़कों पर कई शव पड़े हैं तथा भीषण संघर्ष के कारण कोई उन शवों तक पहुंच नहीं पा रहा है. अब तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है कि कितने आम लोग या लड़ाके मारे गये है.
डॉक्टरों के एक समूह ने पहले बताया था कि अब तक 97 लोग मारे गये हैं.
देश के दो शीर्ष जनरलों के बीच सप्ताहांत में भीषण हिंसा शुरू हो जाने के बाद लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हिंसा की वजह से जिसने जहां शरण ले रखी है, वह वहीं फंसा हुआ है. जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति घटती जा रही है तथा कई अस्पताल बंद होने की स्थिति में हैं. दोनों पक्षों से हजारों सशस्त्र लड़ाके लड़ रहे हैं.
इस बीच, हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अमेरिकी विदेश मंत्री, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष नेताओं ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अरब लीग, अफ्रीकी संघ और क्षेत्र के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं तथा संघर्ष खत्म करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। सुरक्षा परिषद सूडान संकट पर चर्चा करने वाली है.
यह हिंसा सशस्त्र बलों के कमांडर अब्देल फतेह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दागलो के बीच सत्ता के लिए संघर्ष का हिस्सा है.
दोनों ही जनरल पूर्व सहयोगी हैं जिन्होंने अक्टूबर 2021 में सैन्य तख्तापलट किया था और सूडान का अल्पकालीन लोकतंत्र पटरी से उतर गया था.
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उपप्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि जापान में जी-7 की बैठक में हिस्सा ले रहे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुरहान और दागलो से फोन पर बात की और तत्काल संघर्षविराम की जरूरत पर बल दिया.
मंगलवार को ब्लिंकन ने संवाददाताओं से कहा कि अंधाधुंध सैन्य अभियान से ‘‘नागरिकों, राजनयिकों एवं मानवीय सहायता कर्मियों की जान खतरे में पड़ गयी है. उन्होंने दीर्घकालिक सुलह के लिए 24 घंटे के संघर्षविराम का आह्वान किया. एक संयुक्त बयान में जी-7 के विदेश मंत्रियों ने सूडान में चल रहे संघर्ष की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘‘ हम संबंधित पक्षों से बिना शर्त लड़ाई तत्काल बंद करने, बातचीत करने और तनाव घटाने की अपील करते हैं.’’
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने सोमवार देर रात कहा कि मिस्र सरकार सेना और आरएसएफ के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है और उनसे लड़ाई बंद कर वार्ता करने की अपील कर रही है. इस बीच यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेले ने ट्वीट किया कि सूडान में ईयू के राजदूत पर ‘उनके निवास पर ही हमला किया गया.’
हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी. ईयू के अधिकारियों ने इस पर प्रतिक्रिया के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया. इस बीच सूडान के दोनों ही जनरल पैर पीछे न खींचने की जिद पर अड़े हुए हैं और एक दूसरे के आत्मसमर्पण करने की मांग कर रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

