खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में मंगलवार को चेयरलिफ्ट का तार टूटने से 900 फुट की ऊंचाई पर फंसे सभी आठ लोगों को 14 घंटे के लंबे अभियान के बाद सफलतापूर्वक बचा लिया गया था।
खैबर पख्तूनख्वा के बट्टाग्राम जिले के पहाड़ी इलाके में जब लोग घाटी वाली एक नदी पार पार कर रहे थे तब एक केबल टूट गया और छह बच्चे एवं दो वयस्क फंस गये। सुबह आठ बजे जब यह हादसा हुआ तब बच्चे स्कूल जा रहे थे।
हादसे में बचे बच्चों ने सरकार से अपील की कि उनके गांव में एक स्कूल और पुल बना दिया जाए ताकि उन्हें भविष्य में चेयरलिफ्ट की सवारी करने की जरूरत नहीं पड़े।
बचाए गए लोगों में से 15 वर्षीय ओसामा शरीफ ने कहा, ‘‘मैंने चमत्कारों के बारे में कहानियां सुनी थीं, लेकिन मैंने बचाव अभियान के दौरान अपनी आंखों से एक चमत्कार होते देखा।’’
ओसामा शरीफ मंगलवार को अपनी अंतिम परीक्षा का परिणाम प्राप्त करने के लिए स्कूल जा रहा था, तभी एक केबल टूट गई।
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें अचानक झटका महसूस हुआ और यह सब इतना अचानक हुआ कि हमें लगा कि हम सभी मरने वाले हैं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY