पुडुचेरी, 17 अगस्त पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रोडियर मिल के नाम से मशहूर एंग्लो-फ्रैंच टेक्सटाइल (एएफटी) मिल के संकट में घिरने के लिये उपराज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदार बताया।
नारायणसामी ने सोमवार को डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार ने एएफटी के लिये कई कदम उठाए और कर्मचारियों का ख्याल रखने के लिये उसे हर साल कोष भी आवंटित किया।
यह भी पढ़े | Pandit Jasraj Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित जसराज के निधन पर जताया दुख.
उन्होंने कहा कि दो साल पहले जब मिल के सामने संकट खड़ा हुआ तो सरकार ने उसे उबारने के लिये एक सदस्यीय समिति का गठन किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''बेदी दो सदी से भी अधिक पुरानी इस मिल को बंद करने पर अड़ी रहीं।''
नारायणसामी ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने एएफटी मिल, स्वदेशी कॉटन मिल और श्री भारती मिल्स, सभी सरकारी उपक्रमों में कामकाज जारी रखने की सिफारिश की।
उन्होंने कहा , लेकिन बेदी ने इस निर्णय को खारिज कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY