एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के संरक्षण के लिए मैराथन में भाग लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को एक मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के संरक्षण के लिए मैराथन में भाग लिया

बारीपदा, दो मार्च ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को एक मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

मयूरभंज जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए माझी ने कुछ दूर तक दौड़ कर मिनी मैराथन (रन फॉर सिमिलिपाल) में भाग भी लिया।

इस कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंहखुंटिया भी मौजूद थे।

माझी ने कहा कि सिमिलिपाल बायोस्फीयर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके संरक्षण और सुरक्षा के लिए लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया।

जिले के बारीपदा के निकट जशीपुर से शुरू हुई 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन में 900 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मयूरभंज जिले में स्थित सिमिलिपाल यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त एक संरक्षित स्थल है।

करीब 2,750 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और 96 प्रकार के आर्किड (एक प्रकार का फूल) हैं। यह स्तनधारियों की 42 प्रजातियों, पक्षियों की 242 किस्मों और 30 प्रकार के सरीसृपों का घर भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).