मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरी अंदाज में कहा, ‘‘अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से’’
केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लगातार पांचवीं बार देश भर में अव्वल रहने पर गदगद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्थानीय नागरिकों, सफाई कर्मियों, जन प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को बोलचाल के इंदौरी अंदाज में बधाई दी।
इंदौर, 20 नवंबर : केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लगातार पांचवीं बार देश भर में अव्वल रहने पर गदगद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्थानीय नागरिकों, सफाई कर्मियों, जन प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को बोलचाल के इंदौरी अंदाज में बधाई दी.
चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से. इंदौर अद्भुत है, गजब है. धन्य है इंदौर की जनता.
इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिसने इंदौर को लगातार पांचवीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा.’’ यह भी पढ़ें : Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत
इंदौर में स्थानीय बोलचाल की में भैया शब्द के लिए ‘भिया’ बोलने का चलन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

