देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश ने पुरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

पुरी, 25 सितंबर प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने शनिवार को यहां श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में 12वीं सदी के इस मंदिर का मुआयना किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह बाद में दिन में कटक में ओडिशा राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

प्रधान न्यायाधीश शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आए। मंदिर के सिंह द्वार पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी के पांडियन, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार और जिला कलेक्टर समर्थ वर्मा ने उनका स्वागत किया।

पुजारियों में से एक ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश मंदिर के प्रांगण में 45 मिनट तक रहे और उन्होंने मंदिर में और उसके आसपास चल रहे सैंदर्यीकरण कार्य के लिए एसजेटीए की सराहना की।

प्रधान न्यायाधीश की इस यात्रा के दौरान ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक (ओडिशा सर्किल) अरुण कुमार मलिक और अन्य कई शीर्ष अधिकारी मंदिर में मौजूद थे।

प्रधान न्यायाधीश आज शाम दिल्ली लौट जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)