Sensex Update: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 246 अंक और चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. विदेशी पूंजी प्रवाह और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही.
मुंबई, 19 जुलाई : घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. विदेशी पूंजी प्रवाह और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही. लेकिन अंत में यह 246.47 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,767.62 अंक पर बंद हुआ. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स ऊंचे में 54,817.52 अंक तक गया और नीचे में 54,232.82 अंक तक आया.
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.05 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,340.55 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे. दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज और एशियन पेंट्स शामिल हैं. यह भी पढ़ें : बंगला विवाद : उच्च न्यायालय ने नए आवेदन के संबंध में बीएमसी, नारायण राणे से मांगा जवाब
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने 156.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

