एजेंसी न्यूज

Afghanistan: अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति के भाई की तालिबान ने गोली मारकर हत्या की

सालेह के भतीजे शुरेश सालेह ने कहा कि उसके चाचा रोहुल्ला अजीजी बृहस्पतिवार को कार से कहीं जा रहे थे, तभी तालिबान लड़ाकों ने उन्हें एक जांच चौकी पर रोक लिया.

Afghanistan: अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति के भाई की तालिबान ने गोली मारकर हत्या की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

सालेह के भतीजे शुरेश सालेह ने कहा कि उसके चाचा रोहुल्ला अजीजी बृहस्पतिवार को कार से कहीं जा रहे थे, तभी तालिबान लड़ाकों ने उन्हें एक जांच चौकी पर रोक लिया.

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमारे पास यही जानकारी है कि तालिबान ने उन्हें और उनके चालक को जांच चौकी पर गोली मार दी.’’ तालिबान के प्रवक्ता ने इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. यह भी पढ़ें : UP Shocker: स्कूल हेडमास्टर ने अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग छात्रा से किया रेप; गिरफ्तार

शुरेश सालेह ने कहा कि यह साफ नहीं है कि उसके तालिबान विरोधी चाचा घटना के समय कहां जा रहे थे. उन्होंने कहा कि इलाके में फोन काम नहीं कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).