विदेश की खबरें | अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की दिवंगत न्यायाधीश गिन्सबर्ग का पार्थिव शरीर यूएस कैपिटोल में रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘यूनाइटेड स्टेट्स (यूएस) कैपिटोल’ एक ऐतिहासक इमारत है। यहां दो सदियों से प्रतिनिधि सभा और सीनेट की चैम्बर बैठक होती रही है। यह आज के समय में अमेरिकी जनता और उनकी सरकार के लिये एक स्मारक है।

‘यूनाइटेड स्टेट्स (यूएस) कैपिटोल’ एक ऐतिहासक इमारत है। यहां दो सदियों से प्रतिनिधि सभा और सीनेट की चैम्बर बैठक होती रही है। यह आज के समय में अमेरिकी जनता और उनकी सरकार के लिये एक स्मारक है।

प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) की स्पीकर नैंसी पैलोसी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि उदार न्याय की प्रणेता रहीं इस हस्ती का उन्हें यहां स्वागत करना पड़ा है।

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

कोरोना वायरस पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए शोक प्रकट करने के लिये गणमान्य लोग जुटे।

गिन्सबर्ग का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। वह 87 वर्ष की थी। कैपिटोल के स्टेच्वुरी हॉल के अंदर उन्हें सैन्य सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार जो बाइडेन, उनकी पत्नी जिल अन्य निर्वाचित अधिकारियों, मित्रों और परिवार के लोगों के साथ बैठे हुए थे। पार्टी से उप राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार एवं सीनेटर कमला हैरिस भी मौजूद थी।

कैपिटोल में गम के माहौल के बीच पैलोसी और सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक स्कमर ने गिन्सबर्ग के ताबूत का स्वागत किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यायाधीश गिन्सबर्ग की जगह एक कंजरवेटिव उम्मीदवार की शनिवार को घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम से पहले पेलोसी ने सीबीएस चैनल से कहा कि अमेरिका यह जानना चाहता है कि गिन्सबर्ग की जगह नयी नियुक्ति करने की क्या जल्दबाजी है।

यूएस कैपिटोल में तीन दर्जन से अधिक बार ही पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये रखा गया है। राष्ट्रपतियों, उप राष्ट्रपतियों और अमेरिकी कांग्रेस के दिवंगत सदस्यों के लिये ज्यादातर ऐसा किया गया।

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की दूसरी महिला न्यायाधीश रहीं गिन्सबर्ग को अगले हफ्ते अर्लींगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में उनके पति की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। उनके पति की 2010 में मृत्यु हुई थी।

गिन्सबर्ग ने 27 साल उच्च न्यायालय में सेवा दी थी और वह उदार न्याय की प्रणेता थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड