एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के शव जयपुर लाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए दो साल के बच्चे समेत चार लोगों के शव मंगलवार को ट्रेन से जयपुर लाए गए।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के शव जयपुर लाए गए

जयपुर, 11 जून जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए दो साल के बच्चे समेत चार लोगों के शव मंगलवार को ट्रेन से जयपुर लाए गए।

इन शवों को पूजा एक्सप्रेस से यहां लाया गया और परिजन उन्हें हरमाड़ा और चौमूं ले गए।

रविवार शाम को हुए इस हमले में राजेंद्र सैनी (42), उनकी पत्नी ममता (40), उनकी रिश्तेदार पूजा सैनी (30) और उसके दो साल के बेटे टीटू की मौत हो गई थी। घटना में पूजा का पति पवन घायल हो गया।

राजेंद्र और ममता चौमूं के रहने वाले थे जबकि पूजा चौमू रोड पर हरमाड़ा इलाके में अजमेरा की ढाणी की रहने वाली थी।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने आज चौमूं पुलिस थाने के बाहर धरना दिया और राजेंद्र और ममता के परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की।

राजेंद्र के दो बेटे व एक बेटी है। वह चौमूं में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था और घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

पृथ्वी मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).