देश की खबरें | शीर्ष अदालत ने ई-काम कंपनियों से संबंधित मामले को निर्णय के लिए उच्च न्यायालय के पांस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय से कहा कि वह एमेजन और फ्लिपकार्ड ई-कामर्स कंपनियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा विरोधी आचरण के आरोपों की जांच पर लगायी गयी रोक हटाने के लिये सीसीआई की याचिका पर निर्णय करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय से कहा कि वह एमेजन और फ्लिपकार्ड ई-कामर्स कंपनियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा विरोधी आचरण के आरोपों की जांच पर लगायी गयी रोक हटाने के लिये सीसीआई की याचिका पर निर्णय करे।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से कहा कि वह राहत के लिये उच्च न्यायालय जाये।

यह भी पढ़े | आबादी के अनुपात में हो श्मशान, कब्रिस्तान : साक्षी महाराज.

सीसीआई की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि इन ई-कामर्स कंपनियों के खिलाफ प्रशासनिक किस्म की जांच के आदेश दिये गये थे और इससे किसी भी पक्ष के हित प्रभावित नहीं होंगे।

उन्होंने पीठ से इस याचिका को लंबित रखने का अनुरोध किया और कहा कि इस मामले में व्यापक मुद्दे शामिल हैं।

यह भी पढ़े | पीडीपी नेता टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ने पार्टी से दिया इस्तीफा: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ई कामर्स कंपनियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीसीआई 200 से ज्यादा दिन के विलंब से शीर्ष अदालत आयी है।

इस पर पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय मामले पर सुनवाई करके छह सप्ताह के भीतर निर्णय करेगा और अगर इस अवधि में अदालत ने फैसला नहीं सुनाया तो यह याचिका पुनर्जीवित हो सकती है।

उच्च न्यायालय ने 14 फरवरी को ऐमजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की जांच पर रोक लगा दी थी। ऐमजन ने सीसीआई की जांच के आदेश पर रोक के लिये उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

फ्लिपकार्ट ने भी सीसीआई की जांच का आदेश निरस्त करने के लिये उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

ऐमजन ने सीसीआई का 13 जनवरी, 2020 का जांच का आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया था। साथ ही उसने न्याय के हित में इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर राहत का अनुरोध किया था।

ऐमजन ने उच्च न्यायालय में अपनी याचिका में कहा था कि सीसीआई ने बगैर किसी विचार के ही यह आदेश पारित किया है और अगर जांच की अनुमति दी गयी तो इससे कंपनी की साख और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति होगी।

सीसीआई ने दिल्ली व्यापार महासंघ सहित व्यापारियों के संगठनों की शिकायत पर जनवरी में फ्लिकाट और ऐमजन के खिलाफ कथित प्रतिस्पर्धा विरोधी आचरण अपनाने, बहुत ज्यादा छूट देकर कदाचार करने और अपने पसंदीदा दुकानदारों के साथ तालमेल के आरोपों की जांच का आदेश दिया था।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\