देश की खबरें | लाडली बहना योजना की राशि समय-समय पर बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी: शिवराज चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस साल मार्च में शुरू की गई ‘लाडली बहना’ योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रतिमाह दी जाने वाली एक हजार रुपये की राशि को समय-समय पर 250 रुपये की बढ़ोतरी के साथ तीन हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा।
रीवा, 10 अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस साल मार्च में शुरू की गई ‘लाडली बहना’ योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रतिमाह दी जाने वाली एक हजार रुपये की राशि को समय-समय पर 250 रुपये की बढ़ोतरी के साथ तीन हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा।
हालांकि, मुख्यमंत्री चौहान ने बृहस्पतिवार को यहां इस बढ़ोतरी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रक्षाबंधन पर महिलाओं को उपहार देंगे, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
मुख्यमंत्री यहां लाडली बहना योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं को 1,209 करोड़ रुपये की राशि के हस्तांतरण समारोह में बोल रहे थे।
चौहान ने कहा, ‘‘ 250 रुपये की बढ़ोतरी के साथ, लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी जाएगी। इसके अलावा, मैं आपको रक्षाबंधन पर कुछ दूंगा।"
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2,60,23,733 है और 230 विधानसभा क्षेत्रों में से कम से कम 18 में उनकी संख्या पुरुषों से अधिक है। इनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि नई महिला मतदाताओं की संख्या में 2.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष मतदाताओं के लिए यह 2.30 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में 13.39 लाख नये मतदाताओं में से 7.07 लाख महिलाएं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

