नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने पर ठाणे भाजपा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया
भारतीय जनता पार्टी की ठाणे इकाई ने क्षेत्रीय नेता एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बना कर जिले को गौरवान्वित करने के लिए शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
ठाणे, 1 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी की ठाणे इकाई ने क्षेत्रीय नेता एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बना कर जिले को गौरवान्वित करने के लिए शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया. जिला इकाई के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य निरंजन दावखरे ने कहा, “ऐसा पहली बार हुआ है जब ठाणे का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है.
यह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कारण संभव हुआ है. ठाणे को यह सम्मान देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को धन्यवाद देता हूं.” यह भी पढ़ें : मुंबई के हाजी अली क्षेत्र के समीप मामूली भूस्खलन हुआ, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
इस बीच, सीआरईडीएआई-एमसीएचआई जैसे समूहों ने भी शिंदे की नियुक्ति का स्वागत किया और कहा कि इससे क्षेत्र में विकास होगा.
Tags
संबंधित खबरें
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
Chandrashekhar Azad Martyrdom Day: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम
PM Modi Israel Visit: नेहरू जैकेट में नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, पीएम मोदी ने की तारीफ; भारत-इजरायल के बीच आज होंगे रक्षा क्षेत्र में बड़े समझौते
PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल के बीच आज होंगे कई ऐतिहासिक समझौते; 'आयरन डोम' और 'आयरन बीम' तकनीक पर टिकीं दुनिया की नजरें
\