देश की खबरें | ‘ठक-ठक’ गिरोह का सदस्य मध्य दिल्ली से गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के कोतवाली क्षेत्र से ‘ठक-ठक’ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर मध्य दिल्ली के कोतवाली क्षेत्र से ‘ठक-ठक’ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेरठ निवासी आरोपी मोहम्मद आसिफ (31) चोरी के नौ मामलों में शामिल था।
कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले एक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध रूप से बाइक पर इधर-उधर घूमते देखा।
पुलिस को देखते ही उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक का पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, दरियागंज जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में अपने काम को अंजाम देता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

