J&K: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 15 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि पूरन कृष्ण पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया.अधिकारियों ने बताया कि जख्मी कृष्ण को शोपियां अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Hindu New Year 2026: गुड़ी पड़वा, उगादि और चैत्र नवरात्रि का महापर्व; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परंपराएं
Aligarh Hospital Murder News: अलीगढ़ में अस्पताल में घुसकर युवक की हत्या, बेटी की शादी तुड़वाने से नाराज पिता ने बेड पर लड़के को मारी गोली; VIDEO
\