नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा सरगर्मी से आतंकवादियों का पीछा किया जा रहा है जिससे वे अपनी जान बचाकर भागते फिर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को अपनाने में स्पष्टता और दृढ़ता है।
यह भी पढ़े | असम में कोरोना का कहर, गुवाहाटी समेत कामरूप जिले में 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा.
कश्मीर के बांदीपोरा में भाजपा के एक नेता की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि यह भी आतंकवादियों द्वारा निराशा में किया गया कार्य है।
उन्होंने कहा कि भागते फिर रहे आतंकवादी निराशा में कमजोर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के 30 साल के इतिहास का यह अंतिम अध्याय है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिले डोडा और किश्तवाड़ अब आतंक से मुक्त हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने यहां पीटीआई- से कहा, “कश्मीर में आतंकवादी भागते फिर रहे हैं और सुरक्षा बल सरगर्मी से उनका पीछा कर रहे हैं, जिससे कई सालों में पहली बार आतंकवादी भारी दबाव में हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY