Maharashtra: महाराष्ट्र के एक गांव में मंदिर पर हरा झंडा लगाने को लेकर तनाव, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
महाराष्ट्र में बीड जिले के एक गांव में मंदिर पर हरा झंडे लगाए जाने से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), 1 अप्रैल : महाराष्ट्र में बीड जिले के एक गांव में मंदिर पर हरा झंडे लगाए जाने से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उसने सोमवार को दो अलग-अलग समुदायों के स्थानीय निवासियों से बात की जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई.
गुड़ी पड़वा के अवसर पर रविवार को बीड के पचेगांव में एक उत्सव का आयोजन किया गया था और वहां के कानिफनाथ मंदिर से वार्षिक शोभा यात्रा निकाली गई. यह भी पढ़ें : Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया, चोरी का 17 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद
गेवराई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-' को बताया कि सोमवार को ईद के मौके पर कुछ लोगों ने मंदिर पर भगवा झंडे के साथ हरा झंडा भी लगा दिया. इससे गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

