गृह मंत्रालय के अनुसार, रात भर में 157 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 30 जून को हुई हिंसा के दौरान रात भर में 3880 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 17 वर्षीय नाहेल की हत्या कर दी गई थी। नाहेल अल्जीरियाई मूल का था।
गृह मंत्री गेराल्ड डर्मानिन ने बताया कि 45,000 पुलिस अधिकारियों को पूर्व फ्रेंच कॉलोनियों से जुड़े और कम आय वर्ग वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के खिलाफ भेदभाव को लेकर आक्रोश से निपटने के लिए तैनात किया गया है।
फ्रांस में रातभर में 297 वाहनों और 34 इमारतों में आगजनी की गई।
इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने रविवार रात को विशेष सुरक्षा समीक्षा बैठक की और उनकी सोमवार को संसद के दोनों सदनों के प्रमुख तथा मंगलवार को प्रदर्शनों से प्रभावित 220 शहरों के मेयर के साथ बैठक करने की योजना है। बैठक में शामिल एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।
वहीं नाहेल की नानी नादिया ने फ्रांस के समाचार प्रसारक ‘बीएफएम टीवी’ को टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘खिड़कियों, बसों...स्कूलों में तोड़फोड़ मत करिए। हम हालात को शांत करना चाहते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY