देश की खबरें | तेलुगू अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगू रंगमंच और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित अपने घर में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
अमरावती, आठ सितंबर तेलुगू रंगमंच और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित अपने घर में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह 74 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
वह मंगलवार सुबह स्नानगृह में अचेत होकर गिर पड़े और उनका निधन हो गया।
रेड्डी जेपी नाम से लोकप्रिय हैं। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह एक स्कूल में अध्यापक थे।
यह भी पढ़े | भारत हाइपरसोनिक मिसाइल टेक क्लब में शामिल.
अभिनय के प्रति उनका जुनून उन्हें रंगमंच की ओर ले गया और उन्होंने अनगिनत नाटकों में अलग-अलग किरदार निभाए।
इसके बाद तेलुगू फिल्म जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और कई फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन भूमिकाएं अदा कीं।
चाहे विलन का किरदार हो या कॉमेडियन की भूमिका, रेड्डी ने हर चरित्र में सहजता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विलन की भूमिका निभाने के दौरान तेलुगू के रायलसीमा लहजे की वजह से उन्हें अनूठी पहचान मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)