देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

हैदराबाद, चार मई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारत राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर, केसीआर मानक वास्तु सिद्धांतों के अनुसार निर्मित कार्यालय में अनुष्ठान और विशेष पूजा करके प्रवेश करेंगे।

बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के सड़क और भवन मंत्री प्रशांत रेड्डी और राज्यसभा सांसद जोगीनापल्ली संतोष कुमार दिल्ली में बीआरएस भवन के निर्माण से संबंधित कार्यों की लगातार निगरानी और उद्घाटन गतिविधियों की देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 11,000 वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित चार मंजिला बीआरएस भवन में विभिन्न महत्वपूर्ण नेताओं के लिए कार्यालय बनाए गए हैं।

भूतल पर एक कैंटीन, रिसेप्शन लॉबी और महासचिवों के लिए चार कमरे हैं। बीआरएस अध्यक्ष केसीआर का चैंबर, अन्य चैंबर और कांफ्रेंस हॉल पहली मंजिल पर हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर कुल 20 कमरे बनाए गए हैं, जिनमें अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए भव्य कमरे भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)