16 Bulls Died due to Suffocation: तेलंगाना में अवैध तरीके से कंटेनर में ले जाए जा रहे 16 बैलों की दम घुटने से मौत
तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में कथित तौर पर अवैध तरीके से कंटेनर वाहन में ले जाए जा रहे 26 बैल में से 16 की गर्मी और दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 29 मई : तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में कथित तौर पर अवैध तरीके से कंटेनर वाहन में ले जाए जा रहे 26 बैल में से 16 की गर्मी और दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि बैलों को सूर्यपेट जिले से पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कदिरी ले जाया जा रहा था और जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मंगलवार शाम को वाहन को सूर्यपेट में रोक लिया गया. यह भी पढ़ें : पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन जात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 झुलसे
गोशाला लाए जाने के दौरान कुछ बैल मृत पाये गये और मंगलवार को कुल 15 बैल की मौत हो गई जबकि बुधवार को एक बैल की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में चेन्नई के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

