देश की खबरें | किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के फेफना थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बलिया (उत्तर प्रदेश), 15 सितंबर जिले के फेफना थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फेफना थाना के प्रभारी राजीव मिश्र ने मंगलवार को बताया कि 17 वर्षीया किशोरी के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक बलात्कार की घटना यह घटना नौ सितंबर की है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को सोमवार को इस घटना की जानकारी मिली।
अधिकारी ने बताया कि किशोरी की माँ की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर नीरज और राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

