Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली गिरने से किशोर की मौत
महाराष्ट्र में ठाणे जिले की शाहपुर तहसील में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.
ठाणे, 7 मई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे जिले की शाहपुर तहसील (Shahpur Tehsil) में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जिले की ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम शिवनेर गांव के नजदीक फरदे पाड़ा टोले में हुई.
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित पारस फरदे परिवार के सदस्यों के साथ खेत जा रहा था तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बिजली गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.’’ यह भी पढ़ें : भारतीय सेना की और पहल, हवाई जहाज से पहुंचाए दो फील्ड अस्पताल बिहार
उन्होंने बताया कि शाहपुर पुलिस थाने में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Ashok Kharat Sex Scandal: अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र सरकार पर भड़के राज ठाकरे, सीएम फडणवीस को घेरा, प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की
Ladki Bahin Yojana e-KYC last Date: लाडकी बहन योजना की ई-केवाईसी सुधार के लिए बचे हैं अब कुछ ही दिन, जानें क्या है अंतिम डेट
Ashok Kharat Scandal: ढोंगी बाबा अशोक खरात की एक और घिनौनी करतूत CCTV में कैद, मां के सामने बच्ची से दुर्व्यवहार का नया VIDEO आया सामने
Ladki Bahin Yojana E-KYC Deadline: 31 मार्च तक पूरा करें वेरिफिकेशन, नहीं तो रुक सकती है ₹1500 की किस्त
\