नयी दिल्ली, 18 नवंबर देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कहा कि उसके शेयरधारकों ने 16,000 करोड़ रुपये मूल्य तक की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है।
शेयर बाजार को दी एक एक अन्य सूचना में टीसीएस ने कहा कि उसने पुनर्खरीद को लेकर रिकार्ड तारीख 28 नवंबर तय की है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.
पिछले महीने टीसीएस के निदेशक मंडल ने कंपनी के 5,33,33,333 तक इक्विटी शेयर के पुनर्खरीद को मंजूरी दी थी। यह पुनर्खरीद 16,000 करोड़ रुपये तक का होगा।
टीसीएस ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...कंपनी के सदस्यों ने पुनर्खरीद से जुड़े विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।’’
यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.
पुनर्खरीद को लेकर मतदान 20 अक्टूबर को शुरू हुआ और 18 नवंबर को समाप्त हुआ। 99.57 प्रतिशत वोट पुनर्खरीद के पक्ष में किये गये।
कंपनी ने कहा, ‘‘...उसने पुनर्खरीद में भागीदारी के लिये इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता और नामों के निर्धारण को लेकर रिकार्ड तारीख 28 नवंबर, 2020 तय की है।’’
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने भी 400 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 9,500 करोड़ रुपये तक के पुनर्खरीद कार्यक्रम की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY