जरुरी जानकारी | टाटा संस की पूंजी जुटाने को निवेश का मौद्रिकरण करने की कोई योजना नहीं: चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नमक से लेकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की पूंजी जुटाने के लिए निवेश के मौद्रिकरण की कोई योजना नहीं है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुकवार को कहा कि टाटा संस के पास समूह की कंपनियों को समर्थन के लिए पर्याप्त नकदी है।

नयी दिल्ली, पांच जून नमक से लेकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की पूंजी जुटाने के लिए निवेश के मौद्रिकरण की कोई योजना नहीं है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुकवार को कहा कि टाटा संस के पास समूह की कंपनियों को समर्थन के लिए पर्याप्त नकदी है।

चंद्रशेखरन ने बयान में कहा, ‘‘टाटा संस की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है। कंपनी के पास समूह की कंपनियों और नई वृद्धि पहलों को समर्थन के लिए नकदी का पर्याप्त प्रवाह है।’’

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों की तरह टाटा समूह भी कोरोना वायरस की वजह से चुनौतियों और अवसरों दोनों का सामना कर रहा है।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘हमारे समूह की सभी कंपनियां बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही हैं। वे इन चुनौतियों और अवसरों दोनों पर उचित प्रतिक्रिया दे रही हैं। हमें भरोसा है कि वे और मजबूत होकर उभरेंगी।’’

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

उन्होंने स्पष्ट किया कि टाटा संस की पूंजी जुटाने को निवेश के मौद्रिकरण की कोई योजना नहीं है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\