जरुरी जानकारी | टाटा समूह के पास पर्याप्त नकदी मौजूद, संपत्ति भुनाने की योजना नहीं: चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नमक से लेकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत 111 अरब डॉलर के टाटा समूह की नकदी जुटाने के लिए अपने किसी निवेश को बाजार में भुनाने की कोई योजना नहीं है।

नयी दिल्ली, पांच जून नमक से लेकर सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत 111 अरब डॉलर के टाटा समूह की नकदी जुटाने के लिए अपने किसी निवेश को बाजार में भुनाने की कोई योजना नहीं है।

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कोविड-19 के समूह के कारोबार पर असर पड़ने संबंधी अटकलों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास समूह की कंपनियों को समर्थन के लिए पर्याप्त नकदी है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में समूह की कंपनियों को कोष आवंटन पर चर्चा हुई। साथ ही बैठक में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर भी विचार-विमर्श किया गया जिन्हें नकदी की अधिक जरूरत है।

टाटा संस ने बोर्ड की बैठक का उल्लेख किए बिना बयान जारी कर समूह के बारे में चल रही अटकलों को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

चंद्रशेखरन ने बयान में कहा, ‘‘टाटा संस की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है। कंपनी के पास समूह की कंपनियों और नई वृद्धि पहलों को समर्थन के लिए नकदी का पर्याप्त प्रवाह है।’’

उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों की तरह टाटा समूह भी कोरोना वायरस की वजह से चुनौतियों और अवसरों दोनों का सामना कर रहा है।

समूह पर कोविड-19 के प्रभाव संबंधी खबरों को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए उन्होंने कहा कि समूह नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन खबरों का मकसद टाटा समूह के प्रदर्शन को नजरअंदाज और समूह के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘हमारे समूह की सभी कंपनियां बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही हैं। वे इन चुनौतियों और अवसरों दोनों पर उचित प्रतिक्रिया दे रही हैं। हमें भरोसा है कि वे और मजबूत होकर उभरेंगी।’’

विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों पर कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन का असर पड़ा है। सबसे अधिक प्रभावित होटल, वाहन, विमानन और उपभोक्ता सामान क्षेत्र हुए हैं। इन सभी क्षेत्रों में टाटा समूह की मौजूदगी है।

टाटा स्टील और जेएलआर सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) भी महामारी के प्रभाव से बच नहीं सकी है। चंद्रशेखरन ने फरवरी, 2017 में टाटा समूह के चेयरमैन का पद संभाला था।

इस तरह की अटकलें थीं कि टाटा संस के निदेशक मंडल के समक्ष कोविड-19 के बाद लागत को महत्तम कर वृद्धि की रणनीति पेश की जा सकती है। हालांकि, बयान में बोर्ड में हुई चर्चा का कोई उल्लेखन नहीं है। समूह के शीर्ष प्रबंधन ने अपने वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की है। समूह के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\