जरुरी जानकारी | टाटा कम्युनिकेशंस को दूसरी तिमाही में 385 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कम्युनिकेशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब सात गुना उछलकर 384.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर टाटा कम्युनिकेशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब सात गुना उछलकर 384.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 54.31 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

टाटा कम्युनिकेशंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी एकीकृत आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4.5 प्रतिशत बढ़कर 4,477.18 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,282.3 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी एक भूखंड को उसमें बने भवन के साथ 67.41 करोड़ रुपये में बेचने के सौदे को पूरा कर पाई।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी को दूरसंचार विभाग से 6,633.43 करोड़ रुपये चुकाने के लिये मांग पत्र मिला। यह मांग पत्र 2006- 07 से लेकर 2017- 18 को बीच समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर लाइसेंस फीस का भुगतान करने को लेकर प्रापत हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\