जरुरी जानकारी | टाटा एआईजी ने निजी कारों के लिए पेश किया उपयोग के आधार पर प्रीमियम वाला बीमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साधारण बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने निजी कार मालिकों के लिए उपयोग के हिसाब से प्रीमियम जमा करने वाला कार बीमा पेश किया है। इस विकल्प से ग्राहकों की प्रीमियम की रकम कम होगी।

मुंबई, चार जून साधारण बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने निजी कार मालिकों के लिए उपयोग के हिसाब से प्रीमियम जमा करने वाला कार बीमा पेश किया है। इस विकल्प से ग्राहकों की प्रीमियम की रकम कम होगी।

कंपनी के बयान के मुताबिक ‘ऑटोसेफ’ उसकी नयी पॉलिसी है। यह जीपीएस एवं टेलीमेटिक्स प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर कार के चलने पर नजर रखती है। इसके बाद एक एप के जरिए कार की तय दूरी का आकलन कर बीमा का प्रीमियम तय करती है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

इससे उन ग्राहकों को फायदा हो सकता है जो कार होने के बावजूद कम चलाते हैं। कंपनी इसके लिए जो उपकरण उपलब्ध कराती है, वह चोरी से बचाने वाले यंत्र की तरह काम करता है, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित करता है और प्रति किलोमीटर के हिसाब से बीमा का प्रीमियम तय करता है।

पिछले महीने एडेलवाइस जनरल इंश्योरेंस ने भी इसी तरह के बीमा की पेशकश की थी।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक यह सुविधा सभी तरह के बीमा पर उपलब्ध है। यह ड्राइवर और कार के मालिक के लिए 15 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा देता है। यह एप वाहन की चली दूरी की माप करती है और अच्छी तरीके से नियमानुसार ड्राइविंग करने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से बोनस भी देती है, क्योंकि यह एप कार की गति की लाइव ट्रैकिंग करती है।

इसके लिए ग्राहक 2,500 किलोमीटर से लेकर 20,000 किलोमीटर तक के विकल्पों में से चुन सकते हैं। बीमा की अवधि के दौरान व्यक्ति 500 किलोमीटर से 1500 किलोमीटर तक का टॉप अप भी करा सकता है।

ऑटोसेफ उपकरण वाहन की ईंधन दक्षता की भी निगरानी करता है।

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष पराग वेद ने कहा कि नियामक टेलमेटिक्स प्रौद्योगिकी आधारित समाधान उपलब्ध कराने की अनुमति देता है। इससे बीमा ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप और अधिक आकर्षक बन रहे हैं। कंपनी की नयी पॉलिसी में यह साफ दिखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका