एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बसपा के दिवंगत नेता आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दिवंगत नेता के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से यहां बुधवार को मुलाकात की. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, आर्मस्ट्रॉन्ग के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Tamil Nadu: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बसपा के दिवंगत नेता आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से मुलाकात की
Ramdas Athwale (Photo Credit: ANI)

चेन्नई, 17 जुलाई : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दिवंगत नेता के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से यहां बुधवार को मुलाकात की. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, आर्मस्ट्रॉन्ग के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बसपा के दिवंगत नेता की पत्नी को सांत्वना भी दी.

हाल में, आर्मस्ट्रॉन्ग की चेन्नई में उनके निर्माणाधीन घर के बाहर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी. मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या का एक आरोपी रविवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह भी पढ़ें : माफिया अतीक की 50 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति हुई सरकारी

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी. पुलिस ने बताया कि उसे उत्तरी चेन्नई में एक स्थान पर छिपा कर रखे गए हथियार बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).